फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठी भरमौर नगरी

भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठी भरमौर नगरी

Sun, 02 Sep 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठी भरमौर नगरी
manimahesh - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। शिव नगरी के नाम से विख्यात भरमौर रविवार को पवित्र मणिमहेश यात्रा का आगाज हो गया। इस दौरान शाही स्नान में हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान शिव की नगरी भोले के जयकारों से गूंज उठी। जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार रात से आरंभ होने वाले छोटे शाही स्नान में भाग लेने के लिए श्रद्धालु पैदल टोलियों में और छोटे और बड़े वाहनों के जरिये भरमौर में पहुंचें। भरमौर की सीमा में दाखिल होने पर शिव भक्तों में आगे की यात्रा को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया। वहीं, भरमौर में यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा बाहरी राज्यों से चंबा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए न्यू बस स्टैंड चंबा से ऑन डिमांड बसें भी भेजी गई।

कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार रात से लेकर पूरा दिन भर शिव भक्तों की टोलियां भरमौर की तरफ कूच करती रहीं। शिव के जयकारे लगाते हुए शिवभक्त मोटरसाइकिलों, छोटी गाड़ियों और बसों में, पैदल टोलियों में चंबा से भरमौर की तरफ रवाना हुए। कबायली क्षेत्र भरमौर की सीमा में प्रवेश करते ही शिव भक्तों के उत्साह में यात्रा को लेकर बढ़ोतरी होती दिखी। वहीं, पुलिस प्रशासन ने यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए भरमौर में जगह-जगह जाम की समस्या से निपटने के लिए तैनात था।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी चंबा राकेश कुमार की अगुवाई में जगह-जगह तैनात पुलिस जवानों को वॉकी टॉकी सेट प्रदान किए गए हैं। इससे एक तरफ से आने वाले वाहनों की पल-पल की जानकारी आगे खड़े जवानों के पास पहुंच रही है। पुलिस की इसी व्यवस्था के चलते यात्रा के दौरान पहली मर्तबा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के आगे भी जाम की समस्या नहीं हुई। भरमौर में शिव भक्तों की टोलियां चौरासी परिसर में स्थित विभिन्न मंदिरों के दर्शन करने के बाद भरमाणी माता मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरमाणी माता मंदिर में दर्शन बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र ब्रह्मकुंड में डुबकी लगा आगे की यात्रा की ओर बढ़े। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के तहत 700 पुलिस और गृहरक्षक जवानों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या पेश न आए इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। एचआरटीसी चंबा डिपो के आरएम सुभाष कुमार ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के चलते रविवार को दो दर्जन से अधिक बसों को चंबा स्थित बस स्टैंड से भरमौर के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा ऑन डिमांड भी भरमौर के लिए बसों को भेजा गया। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए जिला मुख्यालय के साथ लगते शनिदेव मंदिर से विभिन्न लंगर समितियों ने लंगरों की व्यवस्था की गई है। यात्रा पर आने और जाने वाले श्रद्धालुओं को यहां पर भर पेट भोजन खिलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed