फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   किनाला से कुठेड़ सड़क 11 सालों में नहीं बन पाई पूरी

किनाला से कुठेड़ सड़क 11 सालों में नहीं बन पाई पूरी

Tue, 28 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
किनाला से कुठेड़ सड़क 11 सालों में नहीं बन पाई पूरी
Road Shimla - फोटो : demo pic

होली (चंबा)। किनाला से कुठेड़ के लिए बनने वाली सड़क का कार्य 11 सालों के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इस वजह से क्षेत्र के लोग आज भी सड़क सुविधा से महरूम है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2007 में किनाला से कुठेड़ तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कार्य शुरू हुआ था। इसमें कुल साढ़े तीन किमी लंबी सड़क करवाई जानी थी। मगर 11 सालों में मात्र तीन किमी के करीब सड़क बन पाई है, जो सड़क बनी है। उसमें बस चलना तो दूर छोटे वाहन भी बड़ी मुश्किल से चल पाते हैं। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


ग्रामीण रमेश कुमार, संजय, नरेश, परवीन, संतोष, रवि कुमार, अनिल और मनोज कुमार ने बताया कि किनाला से लेकर कुठेड़ सड़क का कार्य अधर में लटका है। इसे पूरा करवाने को लेकर ग्रामीण कई बार लोनिवि से मांग कर चुके है। हर बार यही कहा जाता है कि जल्द ही कार्य को पूरा करवा दिया जाएगा। मगर आज दिन तक यह कार्य पूरा नहीं हो पाया। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सड़क का कार्य पूरा नहीं होने से उन्हें बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सड़क की कटिंग के दौरान सारा मलबा लोगों के खेतों में फेंका गया। मौजूदा समय में सड़क पर जगह-जगह भूस्खलन होने से मलबा पड़ा है। इसे हटाने को कोई आगे नहीं आ रहा है। उन्होंने लोनिवि से सड़क का कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन


जल्द पूरा करवाया जाएगा सड़क का कार्य : अजय नाग
लोनिवि के सहायक अभियंता अजय नाग ने बताया कि उपरोक्त सड़क के बचे हुए कार्य को दूसरे फेज में डाला गया है। जल्द ही कार्य पूरा करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed