{"_id":"5b841ea442c792463c0508d3","slug":"131535385252-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार दोपहर बाद भी शुरू नहीं हुई हेलीटैक्सी सेवा शिवभक्त निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार दोपहर बाद भी शुरू नहीं हुई हेलीटैक्सी सेवा शिवभक्त निराश
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर(चंबा)। भरमौर स्थित हेलीपैड से गौरीकुंड के लिए हवाई सेवा सोमवार को भी शुरू नहीं हो पाई। जिस कारण हैलीटैक्सी सेवा के जरिये यात्रा करने वाले शिवभक्तों को निराशा ही हाथ लगी। डीजीसीए की टीम के न पहुंच पाने की सूरत में ही इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई।
वहीं, भरमौर प्रशासन भी कयास लगा रहा है कि यदि मौसम साफ रहता है तो सोमवार देर शाम तक डीजीसीए की टीम के भरमौर पहुंचने के बाद उन्हें चौपर उड़ान आरंभ करने संबंधी परमिशन मिलने के बाद मंगलवार से हवाई उड़ानें आरंभ की जा सकती हैं। ऐसे में भरमौर प्रशासन सोमवार देर शाम तक डीजीसीए की टीम के भरमौर पहुंचने और मंगलवार से सेवा आरंभ होने की उम्मीद लगाए बैठा है।
गौरतलब हो कि पवित्र मणिमहेश यात्रा में चौपर सेवा समयानुसार आरंभ न होना भरमौर से गौरीकुंड पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को निराश कर रहा है। आलम, ये है कि मौसम की मार से इस मर्तबा मणिमहेश यात्रा के दौरान हेलीटैक्सी सेवा 27 अगस्त तक आरंभ तक नहीं हो पाई है। हांलाकि, भरमौर स्थित हेलीपैड पर दो चोपर समयानुसार भरमौर में पहुंच चुके हैं। मौसम की मार के चलते डीजीसीए टीम बाकायदा जम्मू तक पहुंच चुकी थी। जिससे आगे भरमौर के लिए दो मर्तबा हवाई सेवा के चलते आने की व्यवस्था की गई। लेकिन खराब मौसम के चलते ये टीम भरमौर नहीं पहुंच पाई है। मणिमहेश यात्रा के दौरान 24 अगस्त को ही विभिन्न सेक्टरों पर अधिकारियों और कर्मचारियों को रवाना कर दिया गया है। वहीं, दूसरी और मणिमहेश न्यास की आय में भी हवाई सेवा आरंभ न होने की सूरत में कटौती हो रही है।
विज्ञापन
बता दें कि मणिमहेश यात्रा के दौरान हेलीटैक्सी सेवा के लिए यूटीआई अवेशन और आयन कंपनी द्वारा तीन चौपर रखे गए हैं। बावजूद इसके डीजीसीए की टीम के न पहुंच पाने की सूरत में चौपर धूल फांक रहे हैं।
एडीएम भरमौर पृथी पाल सिंह ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान हेलीटैक्सी सेवा आरंभ करने के लिए डीजीसीए टीम की परमिशन आवश्यक रहती है। वहीं, डीजीसीए की टीम जम्मू तक पहुंच चुकी है। लेकिन, मौसम खराब रहने की सूरत में ये टीम भरमौर में नहीं पहुंच पाई है। सोमवार शाम तक यदि उन्हें चौपर उड़ान संबंधी परमिशन मिल जाती है तो मंगलवार से हवाई सेवा आरंभ कर दी जाएगी।