{"_id":"5b687a6b4f1c1b9d3e8b56e6","slug":"131533573739-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हड़ी पंचायत के धामग्रां में पानी के लिए हाहाकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्हड़ी पंचायत के धामग्रां में पानी के लिए हाहाकर
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामग्रां गांव में पेयजल संकट गहराया
ग्रामीणों को आधा किलोमीटर दूरी से ढोना पड़ रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत कोल्हड़ी के गांव धामग्रां में पानी के लिए हाहाकार मचा है। हालत यह है कि गांव में बीते कई दिनों से पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। नतीजतन, ग्रामीण आधा किलोमीटर दूरस्थ प्राकृतिक स्रोत से ही पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। वहीं, राजकीय प्राथमिक पाठशाला धामग्रां भी पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी है। इस कारण मिड डे मील बनाने सहित स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों की मानें तो वह कई बार आईपीएच विभाग के कर्मचारियों से पेयजल की आपूर्ति को सुचारु करने की मांग उठाते आए हैं। बावजूद इसके अभी तक पेयजल की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। एसएमसी अध्यक्ष निशा देवी, सदस्य बबली देवी, इंदु देवी, नीलम देवी, इंद्रवाल ग्रामीण सोनू शर्मा, प्रदीप, राकेश कुमार, दीनानाथ, संजीव कुमार, अमित कुमार, रवि कुमार, अनूप कुमार, रमेश चंद, अजय कुमार, बिट्टू राम, मनीष कुमार, दीना नाथ, संदीप कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि आईपीएच विभाग की गांव के लिए बिछाई गई पेयजल कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों ने आईपीएच महकमें के अधिशासी अभियंता से समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है।