फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मलकौता के साहिल ठाकुर मेडिकल कॉलेज चंबा में करेंगे एमबीबीएस की पढ़ाई

मलकौता के साहिल ठाकुर मेडिकल कॉलेज चंबा में करेंगे एमबीबीएस की पढ़ाई

Sun, 05 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मलकौता के साहिल ठाकुर मेडिकल कॉलेज चंबा में करेंगे एमबीबीएस की पढ़ाई
मलकौता के साहिल मेडिकल कॉलेज चंबा में करेंगे एमबीबीएस की पढ़ाई
विज्ञापन

छठी से आठवीं तक की शिक्षा जेएनवी सरोल से हासिल की है साहिल ठाकुर ने
मामा डॉ. कुलदीप जरयाल को दिया साहिल ने सफलता का श्रेय
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर(चंबा)। उपमंडल भरमौर के मलकौता गांव से ताल्लुक रखते हैं वाले साहिल ठाकुर पुत्र पंजाब सिंह का चयन जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु चिकित्सक के रूप में हुआ है। अब साहिल ठाकुर मेडिकल कॉलेज चंबा में पढ़ाई करेंगे। वहीं, साहिल के जेएलएन मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए चयन होने पर उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा है।

जानकारी अनुसार साहिल ठाकुर पुत्र पंजाब सिंह ठाकुर गांव मलकोता का चयन एमबीबीएस में हुआ है। साहिल अब जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में प्रशिक्षु चिकित्सक का प्रशिक्षण हासिल करेंगे। अमर उजाला से रूबरू होते हुए साहिल ठाकुर ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा चंबा में ही हुई है। छठी कक्षा से लेकर जमा दो तक की पढ़ाई उन्होंने जेएनवी सरोल चंबा में की है। इसके बाद उन्होंने एक वर्ष तक मेहनत से परीक्षा की तैयारी की। साहिल की माता पुष्पा ठाकुर गृहिणी है। जबकि उनके पिता कुलदीप जरियाल चंबा न्यायालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। साहिल ठाकुर ने सफलता का श्रेय अपने मामा डॉ. कुलदीप जरियाल को दिया है। कुलदीप जरियाल दंत चिकित्सक हैं। और वर्तमान समय में धर्मशाला के अस्पताल में एमडी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed