{"_id":"5b4a2cbf4f1c1b3b748b4acc","slug":"131531587775-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की छत पर सवारियां बिठाने वाले ऑपरेटर का रद्द होगा परमिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की छत पर सवारियां बिठाने वाले ऑपरेटर का रद्द होगा परमिट
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
HRTC
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले में सरकारी और निजी बसों में किसी प्रकार की ओवरलोडिंग नहीं होगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने निजी बस ऑपरेटरों सहित एचआरटीसी को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी बस में ओवरलोडिंग या छत पर सवारियां पाई गई, तो संबंधित बस ऑपरेटर का बस परमिट रद्द किया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी बस ऑपरेटर की होगी। अकसर देखने को मिलता है कि मिंजर मेले के दौरान निजी बसों में ओवरलोडिंग और छत पर सवारी बिठाई जाती है।
इससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। इसके लिए बस ऑपरेटरों को समय-समय पर सूचित भी किया जाता है। मिंजर मेले के दौरान जिले के सभी क्षेत्रों के लोग खरीदारी के लिए चंबा पहुंचते हैं। ऐसे में बसों में काफी भीड़ रहती है। कई बस ऑपरेटर बसों की छतों पर भी सवारियां बिठा देते हैं। ओवरलोडिंग की वजह से चंबा में पहले भी कई बस हादसे हो चुके हैं। इस तरह की कोई घटना मिंजर मेले के दौरान घटित न हो। इसके लिए परिवहन विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगा। जगह-जगह नाके लगाकर बसों के पर नजर रखी जाएगी। ओवरलोडिंग करने वाले बस ऑपरेटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
छत पर सवारी बिठाने वाले ऑपरेटर के रद्द होंगे रूट परमिट : ओंकार सिंह
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि मिंजर मेले में बसों में ओवर लोडिंग नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा छतों पर सवारी बिठाने वाले बस ऑपरेटरों के रूट परमिट रद्द किए जाएंगे। ताकि किसी प्रकार की घटना घटित न हो सके। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह बसों की छत पर सफर न करें।
विज्ञापन