{"_id":"5b0ae2a74f1c1ba76e8b4e14","slug":"131527440039-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा पुलिस ने व्हाट्स एप नंबर किया जारी, शिकायतों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा पुलिस ने व्हाट्स एप नंबर किया जारी, शिकायतों पर होगी कार्रवाई
Updated Sun, 27 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
whatsapp
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। अवैध रूप से नशा का कारोबार करने वाले और आपराधिक घटनाओं की शिकायत अब लोग जिला पुलिस के व्हाट्स एप के माध्यम से कर सकेंगे। चंबा पुलिस ने इस तरह के मामलों की शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 8628873115 जारी किया है।
इस नंबर पर सूचना देने वाले की शिकायत पुलिस कंट्रोल कक्ष में होगी। यहां से तुरंत मिली शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शिकायत करने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। वहीं, लोग इस नंबर पर लिखित शिकायत संदेश भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन की ओर से यह नंबर जारी करने का मकसद जिले में नशा बेचने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। ताकि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से नशे का कारोबार ना कर सके। इसके साथ ही अन्य आपराधिक घटनाओं पर भी त्वरित कार्रवाई करने में यह नंबर कारगार साबित होता।
विज्ञापन
इससे लोग अब थाने और चौकी में जाकर शिकायत करने की जगह व्हाट्स एप नंबर पर इसकी शिकायत कर सकते हैं। जिले पुलिस ने गैर कानूनी गतिविधियों भांग और जुए की शिकायत के लिए व्हॉट्स नंबर जारी किया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि व्हाट्स एप नंबर जारी कर दिया गया है। इस पर लोग शिकायत कर सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।