{"_id":"5aef3e764f1c1b3b0b8b8658","slug":"131525628534-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्लाघ्राट पंचायत के आधा दर्जन गांव में चल रही पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्लाघ्राट पंचायत के आधा दर्जन गांव में चल रही पेयजल किल्लत
Updated Sun, 06 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिल्लाघ्राट पंचायत के छह गांवों में पेयजल संकट
पेयजल लाइन टूटने से पानी रास्ते में ही हो रहा बर्बाद, लोग पानी के लिए भटकने को मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट के आधा दर्जन गांव के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि इन गांवों कें लिए बिछाई गई पेयजल लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। इस वजह से पेयजल लाइन के पाइप सड़क चुके हैं। इसकी वजह से पानी व्यर्थ में बहता रहता है और गांव पहुंचने से पहले बह जाता है। नतीजा क्षेत्र के छह गांवों के ग्रामीणों पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
मजबूरी में ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोत से पानी लाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार प्रशासन और विभाग को भी अवगत करवा चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है।
पंचायत प्रधान आशा देवी, ग्रामीण चमन सिंह, उत्तम चंद, कैलाश चंद, मान सिंह, राकेश कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार और राकेश ने बताया कि पंचायत के मनेटी, वृंगली, बनियाली, ढाडू, भनोग, गोआ और ओयल सहित अन्य गांवों में लंबे समय से पेयजल किल्लत चल रही है। इस समस्या का समाधान करने के लिए गांव में नई पेयजल लाइन का बिछाना अनिवार्य है। उन्होंने जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से मांग की है कि गांव के लिए नई पेयजल लाइन डाली जाए। सहायक अभियंता हमिंद्र चौणा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। जल्द ही गांव में चल रही पेयजल समस्या का उचित हल निकाला जाएगा।