फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कूंर स्कूल में अध्यापकों की कमी, पढ़ाई हो रही प्रभावित

कूंर स्कूल में अध्यापकों की कमी, पढ़ाई हो रही प्रभावित

Wed, 25 Apr 2018 11:05 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
कूंर स्कूल में अध्यापकों की कमी, पढ़ाई हो रही प्रभावित
फाइल फोटो - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कूंर में अध्यापकों की कमी को लेकर पंचायत प्रधान और ग्रामीणों ने उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंपा। पंचायत प्रधान कल्पना देवी ने बताया कि स्कूल में लंबे समय से अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। इसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। शिक्षा विभाग को बार-बार अवगत करवाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। नए सत्र को लेकर बच्चे असमंजस में हैं कि वह किस स्कूल में दाखिला लें। जबकि दूसरा स्कूल आठ किलोमीटर की दूरी पर है। यहां आने-जाने में बच्चों को काफी परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि आठ किमी दूर स्कूल में बच्चों को बरसात और सर्दियों के दिनों में कठिनाई होगी। इसकी वजह यह है कि रास्ते में नाला पड़ता है।
विज्ञापन


इसमें बरसात में जलस्तर बढ़ जाता है। इस दौरान नाले को पार करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि बच्चों की समस्या को ध्यान में रखते हुए कूंर स्कूल में अध्यापकों के खाली पद भरे जाएं। जिससे बच्चों को पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़े। इसको लेकर उपायुक्त हरीकेश मीणा ने संबंधित विभाग के अधिकारी को मामले की जांच करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed