{"_id":"5aa0166a4f1c1bbe218b6a4d","slug":"131520440938-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के दस अंशकालिक जलवाहक हुए नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के दस अंशकालिक जलवाहक हुए नियमित
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
happy
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। तीस सितंबर 2016 और 31 मार्च 2017 को 14 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले दस अंशकालिक जलवाहकों को नियमित कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बना दिया गया है। इस बारे में अधिसूचना उच्च शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय पहुंच चुकी है। अंशकालिक जलवाहकों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बने कर्मचारियों को 15 दिनों के भीतर तय संस्थानों में ज्वाइनिंग करनी होगी। इसके साथ ही इसकी रिपोर्ट कार्यालय को भेजनी होगी।
मानकोट स्कूल में तैनात योगराज को सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीसा, बसोधन स्कूल में तैनात रमेश चंद को सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोला, भोईं स्कूल में तैनात बीना देवी को कोहलड़ी, चमन सिंह को कियाणी, हाजरो देवी को मिडल स्कूल ककियां, आशा देवी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोलका, अनीता देवी को मिडल स्कूल हरदासपुरा, बिमला देवी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहुंता, मदनलाल को गगाहर और पुरुषोत्तम चंद को मिडल स्कूल बन्नी में ज्वाइनिंग करनी होगी।
विज्ञापन
कार्यवाहक उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा जलालदीन ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दस अंशकालिक जलवाहकों को नियमित कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में अधिसूचना कार्यालय पहुंच चुकी है।
विज्ञापन