{"_id":"5a9826e44f1c1b14598b4664","slug":"131519920868-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा तो बढ़ा पर नहीं मिल पाई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा तो बढ़ा पर नहीं मिल पाई सुविधाएं
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
doctor shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य केंद्र कल्हेल डिस्पेंसरी का दर्जा बढ़ाकर भले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर दिया गया है। बावजूद इसके पीएचसी कल्हेल में ना तो मरीजों को दाखिल करने की व्यवस्था है और न ही स्वास्थ्य केंद्र तक मरीजों को पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा है। ऐसी परिस्थिति में छह पंचायतों के अधीन आने वाले दर्जनों गांवों में अगर अचानक कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे 50 किलोमीटर का सफर तयकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाना पड़ता है। ऐसे में कई बार तो मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में ही दम तक तोड़ देता है। वहीं, ग्रामीणों ने पीएचसी कल्हेल में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करवाने के बारे में हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, चुराह विधायक, जिलाधीश चंबा, सीएमओ चंबा को भी प्रस्ताव भेजे गए हैं। इस पर अभी तक कोई भी कदम नहीं उठाया जा सका है। गौरतलब हो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्हेल में सुविधाओं की कमी है। पीएचसी में लेबोरेट्री का प्रावधान नहीं है और न ही मदर चाइल्ड हेल्थ का स्टाफ है। पीएचसी में मरीज को दाखिल करने की सुविधा भी नहीं है और न ही मरीज को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस हैं। पीएचसी कल्हेल सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक ही चलती है। ऐसे में रात के समय अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर जाना पड़ता है। वहीं, पीएचसी कल्हेल में मात्र एक चिकित्सक के हवाले ही छह पंचायतों के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निर्भर हैं। ग्रामीण संतराम, किशोर कुमार, ईश्वर दास, लीलावती, उषा देवी, मीना कुमारी, रोहन कुमार, हाकम, हितेंद्र सिंह, अशोक कुमार, केवल शर्मा, ठाकुरदास, अमरजीत सिंह, मनजीत सिंह, जगदीश, बिट्टू और ज्ञान सिंह राणा ने बताया कि कल्हेल डिस्पेंसरी का भले ही दर्जा बढ़ाकर पीएचसी कर दिया गया है। बावजूद इसके पीएचसी में मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल रही है। इस बारे में प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, चुराह विधायक, जिलाधीश चंबा और सीएमओ चंबा को भी ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर मांग संबंधी प्रस्ताव भेजे हैं। बावजूद इसके अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। नतीजतन, ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर कल्हेल पीएचसी में मूलभूत सुविधाएं प्रदान नहीं की गई तो मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ेगा।
आलाधिकारियों को भेज दिया गया है प्रस्ताव : डॉ. वाईडी शर्मा
सीएमओ चंबा डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि पीएचसी कल्हेल में चिकित्सक और फार्मासिस्ट का पद स्वीकृत है। इसमें चिकित्सक तैनात है, जबकि फार्मासिस्ट का पद खाली चल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांगों संबंधित प्रस्ताव को विभागीय आलाधिकारियों के पास भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन