फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिला के 34 स्कूलों में 143 अप्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों को कर रहे शिक्षित

जिला के 34 स्कूलों में 143 अप्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों को कर रहे शिक्षित

Mon, 04 Sep 2017 10:40 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
जिला के 34 स्कूलों में 143 अप्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों को कर रहे शिक्षित
चंबा। जिला के कुछ निजी स्कूलों में कक्षा एक से पांचवीं तक नौनिहालों को शिक्षित कर रहे शिक्षक खुद अप्रशिक्षित हैं। इन शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता अधूूरी है। अप्रशिक्षित शिक्षकों की योग्यता को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि जिला के करीब तीन दर्जन निजी स्कूलों में ऐसे अध्यापक बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा दे रहे हैं, जो सरकार व निदेशालय की ओर से तय मापदंडों को पूरा नहीं करते। पिछले काफी सालों से इन स्कूलों में नौनिहालों को प्राथमिक शिक्षा के नाम पर खानापूर्ति ही की जा रही है। भारी भरकम फीस के बावजूद अप्रशिक्षित शिक्षक ही इन नौनिहालों को पढ़ा रहे हैं। दरअसल बीते दिनों प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से निजी स्कूलों के लिए एक फरमान जारी किया गया है। इसमें निजी स्कूलों के संचालकों को अप्रशिक्षित शिक्षकों का ब्योरा जमा करवाने के निर्देश दिए गए थे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा के पास यह ब्योरा पहुंच चुका है। जिला में करीब नब्बे स्कूल में है। खुलासा हुआ है कि जिला के 34 निजी स्कूलों में तैनात 143 शिक्षक अप्रशिक्षित हैं।
विज्ञापन


डीएलड नहीं तो एक अप्रैल 2019 को होंगे बर्खास्त
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों को 31 मार्च 2019 से पहले डीएलएड का कोर्स करने के निर्देश दिए हैं। डीएलएड होने के बाद अप्रशिक्षित अध्यापक स्कूलों में एक अप्रैल से सेवाएं देंगे। अगर डीएलएड पूरा नहीं हुआ तो एक अप्रैल से उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अप्रशिक्षित शिक्षकों का पहुंचा ब्योरा : बलजीत सिंह
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने बताया कि 34 स्कूलों से 143 अप्रशिक्षित शिक्षकों का ब्योरा विभाग को मिला है। शेष स्कूल भी जल्द ही अपना ब्योरा जमा करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed