फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   125 people of Bharmour will get free eye operations

Chamba News: भरमौर के 125 लोगों की आंखों के मुफ्त होंगे ऑपरेशन

Tue, 12 Dec 2023 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
125 people of Bharmour will get free eye operations
चंबा के भरमौर में नेत्र जांच शिविर के दौरान मरीजों को आंखों के चश्मे देते विधायक डॉक्टर जनक राज
चंबा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के 125 लोगों की आंखों के मारंडा अस्पताल में मुफ्त ऑपरेशन किए जाएंगे। इसको लेकर विधायक डॉक्टर जनक राज ने स्वयंसेवी संस्था के साथ मिलकर व्यवस्था कर ली है। ये मरीज पिछले दिनों भरमौर विस क्षेत्र में लगाए गए नेत्र जांच शिविर में आंख की बीमारी से ग्रसित मिले थे। जिनके इलाज को लेकर विशेषज्ञों ने उन्हें ऑपरेशन करवाने का परामर्श दिया है। भरमौर के 11 क्षेत्रों में नेत्र जांच शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 1464 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। इसमें 671 पुरुष और 793 महिलाएं शामिल रहीं। मैहला में लगाए गए नेत्र चिकित्सा जांच शिविर में 151 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।
विज्ञापन

वहीं, लिल्ह में 146, बतोट 113, दुर्गेठी 13, छतराड़ी 135, जगत 146, गरोला 156, मांधा 105, खणी 185, सुनारा 128 और गैहरा में 136 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। इसमें सैकड़ों मरीजों को मुफ्त चश्मे भी वितरित किए गए। जबकि 125 मरीज ऐसे सामने आए, जिनकी आंखों का ऑपरेशन होना जरूरी है। इसके लिए विधायक के प्रयासों से उनके ऑपरेशन की व्यवस्था मारंडा अस्पताल में की गई है। उधर, भरमौर विस क्षेत्र के विधायक डॉक्टर जनक राज ने कहा कि राजनीति में आने के दौरान उन्होंने लोगों से वायदा किया था कि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसी वायदे को पूरा करने के प्रयास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed