{"_id":"5c643f3ebdec22121f030cbb","slug":"121550073662-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ी व लोथल गांव के लोगों को मुफ्त में दी जाएगी बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़ी व लोथल गांव के लोगों को मुफ्त में दी जाएगी बिजली सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चूड़ी और लोथल को लोगों को मुफ्त मिले बिजली
चमेरा चरण-तीन परियोजना बिजली पैदा कर कमा रही करोड़ों
गांव में बने परियोजना के दफ्तरों को छोड़ पसरा रहता है अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत लोथल के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त चंबा हरीकेश मीणा से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीणों ने चमेरा चरण तीन परियोजना में प्रभावित ग्राम पंचायत लोथल के गांव चूड़ी और लोथल को परियोजना की तरफ से मुफ्त बिजली देने मांग उपायुक्त के समक्ष रखी।
प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे संजय राजपूत ने बताया कि ग्राम पंचायत लोथल का गांव चूड़ी और लोथल एनएचपीसी चमेरा चरण-तीन परियोजना में पूरी तरह प्रभावित गांव है। परियोजना के सभी कार्यालय इन्हीं गांव में बने हैं। एनएचपीसी चमेरा चरण-तीन परियोजना के कार्यालय में ही बिजली होती है जबकि अन्य स्थानों पर अंधेरा पसरा रहता है। जिस क्षेत्र में बिजली पैदा हो रही है वही क्षेत्र अंधेरे में डूबे हैं जो किसी भी दृष्टि से तर्कसंगत नहीं है। इसलिए ग्रामीणों ने जिलाधीश से मांग की है कि उपरोक्त परियोजना प्रबंधन को निर्देश जारी कर गांवों में मुफ्त बिजली मुहैया करवाई जाए।