फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कस्तूरबा गांधी विद्यालय साच में अनियमिताएं बरतने पर अकाउंटेंट सस्पेंड

कस्तूरबा गांधी विद्यालय साच में अनियमिताएं बरतने पर अकाउंटेंट सस्पेंड

Tue, 11 Dec 2018 09:35 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय साच में अनियमिताएं बरतने पर अकाउंटेंट सस्पेंड
कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय साच का अकाउंटेंट सस्पेंड
विज्ञापन

अनियमितताओं की शिकायत के बाद केजीबी के चेयरमैन और एसडीएम पांगी ने की कार्रवाई
विद्यालय के औचक निरीक्षण के बाद गठित की गई तीन सदस्यों की कमेटी
एसएसए निदेशक से किया सोशल ऑडिट का आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। कबायली क्षेत्र पांगी के साच में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अनियमितताएं पाए जाने पर केजीबी के चेयरमैन एवं एसडीएम पांगी ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अकाउंटेंट को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इस बारे में एसएसए के निदेशक को सोशल ऑडिट करवाने बारे लिखा गया है।
गौरतलब है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पांगी में कई प्रकार की अनियमितताएं होने संबंधी शिकायत केजीबी के चेयरमैन एवं एसडीएम पांगी के पास पहुंची थी। इन शिकायतों के आधार पर एसडीएम पांगी की ओर से कस्तूरबा गांधी विद्यालय का 6 दिसंबर को औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान बी भारती की ओर से विद्यालय के रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर उसकी छानबीन की। छानबीन के दौरान विद्यालय में कई प्रकार की खामियां और कमियां पाई गई। इसके बाद एसडीएम पांगी की ओर से एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि केजीबी के चेयरमैन द्वारा गठित की गई कमेटी ने तफ्तीश में पाया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कमेटी तक का गठन नहीं किया गया है, साथ ही विद्यालय के लिए सामान की खरीदारी का काम भी मनमानियों से किया गया है। पांच साल से केश बुक तक नहीं भारी है। कुल मिलाकर कमेटी ने कई प्रकार की अनियमिताएं पाई गई हैं। साथ ही अपनी रिपोर्ट 3 दिसंबर को एसडीएम पांगी को सौंप दी। कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद केजीबी के चेयरमैन एवं एसडीएम पांगी ने 5 दिसंबर को इस बारे में एसएसए के निदेशक को पत्र लिख कर विद्यालय का सोशल ऑडिट करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार हर साल देती है 22 लाख रुपये
कस्तूरबा गांधी विद्यालय साच में लड़कियों के मानसिक, शारीरिक विकास, शिक्षा में सुधार के लिए 22 लाख रुपये सरकार की ओर से प्रदान किए जाते हैं। वर्तमान समय में कस्तूरबा गांधी विद्यालय साच में 50 छात्राओं के पढ़ने की व्यवस्था है।

शिकायतें सही पाए जाने पर कार्रवाई
केजीबी के चेयरमैन एवं एसडीएम पांगी बी भारती ने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय साच में अनियमितताएं बरते जाने संबंधी उनके पास शिकायतें पहुंची थी। औचक निरीक्षण करने पर ये शिकायतें सही पाई गई। इस पर तीन सदस्यों की कमेटी गठित कर उन्हें जांच का जिम्मा सौंपा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद 5 दिसंबर को एसएसए के निदेशक को पत्र लिख कर विद्यालय का सोशल ऑडिट करवाने का आग्रह किया गया है। साथ ही विद्यालय में तैनात अकाउंटेंट को सोमवार को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed