फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   विद्युत उपभोक्ताओं को अब मोबाइल पर मैसेज के जरिए मिलेंगे बिजली के बिल

विद्युत उपभोक्ताओं को अब मोबाइल पर मैसेज के जरिए मिलेंगे बिजली के बिल

Sun, 18 Nov 2018 07:03 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ताओं को अब मोबाइल पर मैसेज के जरिए मिलेंगे बिजली के बिल
विद्युत उपभोक्ताओं को अब मोबाइल पर मैसेज के जरिये मिलेंगे बिजली के बिल
विज्ञापन

चंबा, डलहौजी और पांगी मंडल में 1.37 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा
मेसेज के साथ उपभोक्ताओं को कागज पर भी मिलेंगे बिल
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। जिले के 1 लाख 37 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को अब मोबाइल पर मेसेज के जरिये बिजली बिल मिलेंगे। विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने उपभोक्ताओं को बिजली बिल एडवांस में प्रदान करने की योजना के तहत यह कदम उठाया है। ऐसे में विद्युत मंडल चंबा, डलहौजी और पांगी के विद्युत उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है। मोबाइल पर मेसेज के जरिये बिल प्रदान करने का मुख्य मकसद उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों को समय पर न मिलने के झंझट से छुटकारा दिलवाना है। जिले में विद्युत उपभोक्ताओं को समयानुसार बिजली के बिल नहीं मिलने संबंधी कई शिकायतें बोर्ड के पास पहुंच रही हैं। इतना ही नहीं, बिजली के मीटरों की उचित रीडिंग को लेकर भी शिकायतें आ रहीं हैं। विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का हल निकालते हुए उपभोक्ताओं से उनके आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर लिए थे। इसी के माध्यम से अब उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल नंबर पर मेसेज के जरिये बिजली बिल जारी किए जाएंगे। इतना ही नहीं, ग्रामीण स्तर पर लोगों के अधिक जागरूक और शिक्षित न होने का भी बोर्ड ने हल तलाशा है, उन उपभोक्ताओं को पहले की भांति कागज पर बिजली के बिल भी प्रदान किए जाएंगे। ताकि, विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बोर्ड प्रबंधन ने इस योजना पर कार्य करना भी आरंभ कर दिया है। विद्युत मंडल चंबा के अधीन बोर्ड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 70 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं, इसके अलावा मंडल डलहौजी में 60 हजार विद्युत उपभोक्ता और कबायली क्षेत्र पांगी में बोर्ड के सात हजार विद्युत उपभोक्ता हैं।

इनसेट
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को एडवांस में बिजली बिल प्रदान करने के लिए मोबाइल पर मेसेज के माध्यम से बिजली बिल प्रदान किए जाएंगे। इतना ही नहीं, उपभोक्ताओं को मोबाइल पर बिजली बिल के मेसेज के अलावा कागज पर बिजली के बिल भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए यह कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed