{"_id":"5bf05606bdec22233165eacb","slug":"121542477318-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमा घटाव भी नहीं जानते सरकारी स्कूलों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमा घटाव भी नहीं जानते सरकारी स्कूलों के बच्चे
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के कुछ स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी जमा घटवा और सामान्य ज्ञान से कोसों दूर हैं। एडीएम भरमौर के स्कूलों में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई है। हैरानी की बात तो यह है कि नवंबर माह के अंत में कबायली क्षेत्रों में वार्षिक परीक्षाएं आरंभ होने वाली है।
ऐसे में यहां सवाल यह है कि जिन विद्यार्थियों को जमा घटाव और सामान्य ज्ञान की जानकारी नहीं है वह आखिरकार किस प्रकार वार्षिक परीक्षा दें पाएंगे। गौरतलब हो कि कबायली क्षेत्र के अधीन आने वाले स्कूलों में नवंबर महीने के अंत से बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं आरंभ हो रही हैं। ऐसे में स्कूलों के मुखियों का स्कूलों से नदारद रहना शिक्षा व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खडे़ कर रहा है। इतना ही नहीं क्लास रूम में बच्चों से पांचवीं कक्षा तक के सिलेबस के प्रश्न पूछने पर वह सही जवाब तक नहीं दे पा रहे हैं। कई बच्चों को प्रदेश के राज्यपाल का भी नाम पता नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पूर्व एडीएम भरमौर ने खंणी, गरिमा स्कूलों के बाद शुक्रवार को सटली, हड़सर और कुगति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में जहां मुख्याध्यापक और अध्यापक गैर हाजिर पाए गए। इसके साथ ही यहां पर विद्यार्थी पांचवीं कक्षा तक के सवालों के जवाब तक नहीं दे पाए। ऐसे में सवाल उठता है कि एक तरफ तो बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करवाने के लिए शिक्षा विभाग कई प्रकार के सेमीनार आयोजित करवाता हैं। लेकिन, जमीनी स्तर पर इन सेमीनारों का कोई भी लाभ होता नहीं दिखता है। एडीएम भरमौर ने बताया कि कबायली क्षेत्र के कुछ स्कूलों में औचक निरीक्षण के दौरान बच्चे जमा घटवा और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का उत्तर नहीं दे पाए हैं। बहरहाल, इस बारे में शिक्षा विभाग को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन