{"_id":"5beeeababdec226930331193","slug":"121542384314-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा कॉलेज मेें दो गुटों में मामूली बात चले डंडे, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा कॉलेज मेें दो गुटों में मामूली बात चले डंडे, दो युवक घायल
Updated Fri, 16 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। महाविद्यालय चंबा में दो गुटों में मामूली बात को लेकर झड़प हो गई। देखते ही देखते दो युवकों ने अन्य युवकों पर डंडे से हमला बोल दिया। जिससे दो युवकों को चोंटे आई हैं। वहीं, सूचना मिलते ही सुल्तानपुर चौकी से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन, तक तक मारपीट करने वाले युवा मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस टीम ने अन्य विद्यार्थियों की मदद से घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।
गौरतलब हो कि महाविद्यालय चंबा के परिसर में दो युवक किसी बात को लेकर आपस में मंत्रणा कर रहे थे। इतने में पीछे से एक युवक वहां पर आकर उन्हें गालियां देने लगा। गालियां देने से मना करने पर युवक ने अन्य युवक की मदद से दोनों पर डंडे से प्रहार करना शुरू कर दिया। अन्य युवक भी मौके पर पहुंचे। साथ ही इस बारे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख मारपीट करने वाले युवक वहां से भाग गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घायल युवकों को अन्य विद्यार्थियों की मदद से चंबा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनों युवकों का मेडिकल करवाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि महाविद्यालय में दो युवकों ने मारपीट करने की बात कही है। बहरहाल, दोनों युवकों को मेडिकल करवाने के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।