{"_id":"5bd89290bdec2269b34598ee","slug":"121540919952-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली तक अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली तक अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। दिवाली तक अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सात नवंबर तक कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं जाएगा। फायर अधिकारी कुबज सिंह ने बताया कि दिवाली के दौरान आग की घटनाएं सामने न आए, इसके लिए विभाग द्वारा पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है। साथ ही इन घटनाओं से निपटने के लिए सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता किए जा रहे हैं। चंबा शहर में स्थापित सभी हाइड्रेंट का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि इमरजेंसी में इन हाइड्रेंट की सहायता से आग पर कंट्रोल किया जा सके।
अग्निशमन विभाग में तैनात लीडिंग फायरमैन, चालक व गृहरक्षक दिवाली तक अपनी नियमित सेवाएं देंगे। प्रशासन भी इस दिशा में कड़े इंतजाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आग की घटना को रोकने के लिए दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर रेत से भरी बाल्टी व बर्तन पानी से भरकर रखने को कहा गया है। कहा कि उनके पास बड़ी वोजर गाड़ी है इसमें नौ हजार लीटर पानी की क्षमता है। दो अन्य वोजर गाड़ियों में 4500 लीटर पानी को स्टोर करने की क्षमता है।