{"_id":"5b6dbf704f1c1b254a8b4fa1","slug":"121533919088-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमओ भरमौर को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएमओ भरमौर को कारण बताओ नोटिस जारी
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर को एडीएम पीपी सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिनों के भीतर खंड चिकित्सा अधिकारी को नोटिस का जवाब देना होगा। अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिसकी जिम्मेवारी स्वयं खंड चिकित्सा अधिकारी की होगी। यह नोटिस उन्हें इसलिए जारी किया गया है कि क्योंकि दो दिन पहले एडीएम पीपी सिंह ने सिविल अस्पताल भरमौर का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान डॉक्टर, फार्मासिस्ट सहित अन्य कर्मचारियों को मिलाकर 20 कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए। जिसकी वजह से अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही थी। साथ ही इसके बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी को भी कोई जानकारी नहीं थी। इसके चलते उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एडीएम पीपी सिंह के पास सिविल अस्पताल भरमौर में डयूटी से नदारद रहने वाले स्टाफ की काफी शिकायतें आ रही थी। इसके चलते उन्होंने बुधवार को किसी को बिना बताए अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में तीन डॉक्टर, दो फार्मासिस्ट, चालक व सफाई कर्मचारी मिलाकर 20 कर्मचारी ड्यूटी से नदारद थे। जिनके बारे में अस्पताल में कोई जानकारी नहीं थी। इसको लेकर उन्होंने कड़ा संज्ञान लेते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी को नोटिस निकाला है ताकि डयूटी पर नदारद रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सके। अस्पताल में तैनात कर्मचारियों पर नजर रखना संबंधित बीएमओ का कार्य है। बीएमओ को भी पता नहीं था कि अस्पताल से स्टाफ नदारद है। इसमें उनकी लापरवाही भी सामने नजर आती है। इसके चलते एडीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने बताया कि खंड चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिनों के भीतर खंड चिकित्सा अधिकारी को इसका जवाब देना होगा। अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।