{"_id":"5b0d87a34f1c1bae6e8b53bc","slug":"121527613347-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलर जोलना वार्ड में पानी के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलर जोलना वार्ड में पानी के लिए मचा हाहाकार
Updated Tue, 29 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। तहसील सिहुंता के तहत ग्राम पंचायत जोलना के वार्ड कलरजोलना में पानी के लिए हाहाकार मचा है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड में तीन माह से पानी की किल्लत चल रही है। उन्होंने इस बारे आईपीएच विभाग को भी अवगत करवाया है। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
जानकारी के अनुसार वार्ड में दो हैंडपंप आईपीएच विभाग ने लगाए हैं। गांव में सबसे नजदीक लगा हैंडपंप खराब है तो वहीं वार्ड से दो सौ मीटर दूर हैंडपंप काम कर रहा है। जहां से लोग पानी ढोने को मजबूर है। इसके अलावा स्थानीय ग्रामीण देहर खड्ड से भी पानी ढ़ो रहे है। स्थानीय लोगों में वार्ड मेंबर कांता देवी, किशोरी लाल, तिलक राज, चैन सिंह, अमर सिंह, देव राज, दुनी चंद, संतोष कुमारी, साहब सिंह, मदन मोहन, रमेश चंद, नाथराम, प्रेम सिंह, गुलाबदीन और माया देवी का कहना है कि वार्ड में पाइप लाइनें टूट गई है।
विज्ञापन
इस वजह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। आईपीएच विभाग को कई बार अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की जल्द पानी की समस्या का समाधान किया जाए। आईपीएच विभाग के एसडीओ अजय राणा का कहना है कि पानी की आपूूर्ति की जा रही है। अगर वार्ड में ऐसी समस्या है तो इस समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन