{"_id":"5aeb447c4f1c1b65098b7aa9","slug":"121525367932-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगेड़ गांव में पानी के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगेड़ गांव में पानी के लिए मचा हाहाकार
Updated Thu, 03 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। रजेरा पंचायत के संगेड़ गांव में तीन दिन से पानी के लिए हाहाकार मचा है। इस वजह से ग्रामीणों को पीने का पानी प्राकृतिक स्रोत से ढोकर लाना पड़ रहा है। विभाग की ओर से लोगों के घरों में पेयजल कनेक्शन लगाए गए हैं। मगर नलों में तीन दिन से पानी की बूंद तक नहीं आई है। इसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में रहने वाले दो दर्जन परिवारों को पीने सहित अन्य जरूरतों के लिए पानी प्राकृतिक स्रोत से लाना पड़ रहा है।
ग्रामीण जर्म सिंह, घिमो राम, विरेंद्र सिंह, राज सिंह, नेको राम, राकेश, पुन्नू राम, पवन कुमार और बालो राम ने बताया कि संगेड़ गांव में रहने वाले लोग तीन दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। विभागीय कर्मचारी को लोग समस्या के बारे में कई बार बता चुके हैं।
विज्ञापन
मगर अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। संबंधित फीटर का कहना है कि गांव के लिए डाली गई पाइपें कूड़े की वजह से जाम हो चुकी हैं। इन्हें ठीक किया जाएगा। मगर अभी तक लोगों को मात्र आश्वासन ही मिला है। पाइपों को ठीक करने का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने जिला प्रशासन और विभाग से मांग की है कि गांव में बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को जल्द बहाल किया जाए।
विज्ञापन
जल्द बहाल करवाई जाएगी पेयजल सप्लाई: दिनेश कपूर
अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही गांव में बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को बहाल करवाया जाएगा।