{"_id":"5ae5d5f94f1c1be2798b6dec","slug":"121525011961-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक के लिए दसवीं पास भी पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक के लिए दसवीं पास भी पात्र
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा।
पॉलीटेक प्रवेश परीक्षा देने के लिए मार्च में दसवीं की परीक्षा देने वाले युवक-युवतियां भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद उन्हें दसवीं पास करने का प्रमाण पत्र सेंट्रल एडमिशन सलेक्शन कमेटी से सत्यापित करना होगा। इस प्रकार की व्यवस्था से इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नाम कमाने की चाह रखने वाले प्रदेेश भर के युवक-युवतियों को लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि इंजीनियरिंग कर अच्छे पदों पाने की चाह रखने वाले युवकों के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस प्रक्रिया से अब पॉलीटेक कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थियों को परेशान नहीं होना पड़ता है। वर्ष 2018-2019 के लिए पॉलीटेक कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।
इसी क्रम में मार्च 2018 में दसवीं की परीक्षा देने वाले युवक-युवतियां भी पॉलटेक कॉलेज में डिप्लोमा कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने कर सकते हैं। एंट्रांस इग्जाम में पास होने के बाद मेरिट सूची के आधार पर मनपसंदीदा संस्थान में होने वाली काउंसिलिंग के दौरान दसवीं पास करने वाले युवक-युवतियों को सेंट्रल एडमिशन सलेक्शन कमेटी के समक्ष उन्हें दसवीं पास की है इस बारे में सत्यापित करना होगा।
विज्ञापन
10वीं पास के लिए ये हैं कोर्स
इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग, आर्किटेक्चर असेसटेंटशिप, गारमेंट टेक्नोलॉजी, फिल्म टेक्नोलॉजी, टीवी प्रोडक्शन के लिए दसवीं पास युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करें : पुनीत महाजन
पॉलीटेक चंबा के प्राचार्य पुनीत महाजन ने बताया कि मार्च 2018 में दसवीं की परीक्षा देने वाले युवक-युवतियां भी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते काउंसिलिंग के दौरान उन्हें सीएएससी के समक्ष वह परीक्षा में उत्तीर्ण है के बारे में सत्यापित करना होगा।