फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बासका गांव में तेंदुए ने बकरी को बनाया अपना शिकार

बासका गांव में तेंदुए ने बकरी को बनाया अपना शिकार

Thu, 28 Dec 2017 11:10 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
बासका गांव में तेंदुए ने बकरी को बनाया अपना शिकार
leopard attack - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गरोला (चंबा)। ग्राम पंचायत गरोला के बासका गांव में तेंदुए ने गौशाला में बंधी बकरी को शिकार बना लिया। हादसा वीरवार रात को हुआ। जब शरण दास मवेशियों को बांध घर चला गया। शुक्रवार सुबह जब वह गौशाला में गया। तो वहां पर बकरी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। गांव से कुछ ही दूरी पर बकरी के अवशेष पड़े मिले। इससे पता चला कि तेंदुए ने बकरी का शिकार किया है। इसके बाद प्रभावित परिवार ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के बीओ ने गांव में जाकर घटना का मुआयना किया। प्रभावित परिवार ने प्रशासन और वन विभाग से गुहार लगाई है कि उन्हें बकरी के बदले उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बताया कि परिवार का मुख्य व्यवसाय पशु पालन और कृषि है। ऐसे में एक बकरी के मरने से उन्हें हजारों का नुकसान हुआ है। वन विभाग के बीओ रमेश कुमार ने बताया कि गांव में तेंदुए ने एक बकरी को शिकार बनाया है। प्रभावित परिवार को जल्द विभाग की ओर से यथासंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed