फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एक जनवरी से शीतकालीन स्कूलों में छुट्टियां

एक जनवरी से शीतकालीन स्कूलों में छुट्टियां

Thu, 28 Dec 2017 11:12 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
एक जनवरी से शीतकालीन स्कूलों में छुट्टियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला के शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में नए साल से छुट्टियां हो जाएंगी। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने सभी स्कूल प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों के मुताबिक एक जनवरी से शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो जाएगी। इसके बाद दस फरवरी को दोबारा स्कूल खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने छुट्टियां शुरू होने से पहले जरूरी कार्यों को निपटाने के निर्देश भी जारी किए हैं। ताकि बाद में विभाग को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। गौरतलब है कि हाल ही में जिला के शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन हुआ है। बर्फबारी और बारिश के बीच स्कूली नौनिहाल परीक्षा देने पहुंचे। वैसे तो छुट्टियां एक जनवरी से शरू होंगी। मगर 31 दिसंबर को रविवार की छुट्टी होने के चलते शनिवार को अंतिम दिन विद्यार्थियों को स्कूल आना पड़ेगा। इस बारे भी विभाग ने स्कूल प्रभारियों को सूचित कर दिया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने बताया कि शीतकालीन स्कूलों की छुट्टियां एक जनवरी से नौ फरवरी तक रहेंगी। दस फरवरी को स्कूल खुलेंगे। उन्होंने सभी स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिए है कि लंबित कार्यों को प्रमुखता के साथ पूरा कर लें। ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed