फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होगी मतगणना

निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होगी मतगणना

Sat, 16 Dec 2017 10:50 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होगी मतगणना
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। विधानसभा चुनाव की मतगणना 18 दिसंबर को सरोल के राजकीय मिलेनियम पॉलिटेक्निक संस्थान में होगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुदेश मोख्टा ने बताया की मतगणना भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक जिला मुख्यालय पहुंच चुके हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र के लिए कुलदीप नारायण, भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रशांत कुमार सेनापति, चंबा विधानसभा क्षेत्र के लिए श्याम सिंह राजपुरोहित, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के लिए रमाकांत नायक जबकि भटियात विधानसभा क्षेत्र के लिए संग्राम केसरी पर्यवेक्षक रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए अधिकांश प्रबंध हो चुके हैं। 17 दिसंबर को एक बार फिर तैयारियों का जायजा पूर्वाभ्यास करके लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजकीय मिलेनियम पॉलिटेक्निक संस्थान भवन से कुछ दूरी पर चंबा-तीसा मार्ग के साथ पार्किंग स्थल भी बनाया गया है। इससे वाहनों को खड़ा करने की पर्याप्त सुविधा मिल सकेगी। 18 दिसंबर होने वाली मतगणना के लिए राजनीतिक दलों सहित लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग प्रदेश के चुनावी नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने भी मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। शनिवार को मतगणना केंद्र में टेबलों सहित अन्य जरूरी सामान को पहुंचाएगा। इसके साथ ही ईवीएम की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed