{"_id":"5a29768c4f1c1b86698c0205","slug":"121512666764-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बाप-बेटे के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बाप-बेटे के खिलाफ केस
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पुलिस थाना तीसा के तहत बाप-बेटे ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने नाबालिग की माता के बयान के आधार पर आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भादंस की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। खबर की पुष्टि की डीएसपी सलूणी महिंद्र मिन्हास ने की है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी एक युवक से तय हुई थी। मगर करीब चालीस दिन पहले जब वह घर पर नहीं थी तो बाप-बेटा उसकी बेटी को घर से ले गए। इस बात का पता उसे तब चला जब वह अगले दिन सुबह घर पहुंची। जिस युवक से रिश्ता तय हुआ था, उसके साथ भाग जाने की बात सुन महिला ने इस बात का विरोध नहीं किया। कुछ दिनों बाद बाप-बेटा नाबालिग को घर वापिस छोड़ गए और दोबारा उसकी बेटी को अपने साथ वापिस घर लेने नहीं आए। महिला ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को भी साथ लेकर बाप-बेटे से बेटी को घर ले जाने की बात कही। मगी युवक के पिता ने उसकी बेटी को पहचानने से भी इनकार कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही चाइल्ड लाइन चंबा टीम गांव पहुंची। यहां पीड़ित की काउंसलिंग की गई। इसमें पता चला कि बाप बेटे ने उसके साथ दुराचार किया है। इसके बाद चाइल्ड लाइन ने इस संबंध में पुलिस में संपर्क किया। पुलिस ने इस संबंध में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।