{"_id":"5a13039b4f1c1b76678bc729","slug":"121511195547-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी डयूटी बजाने वाले छह कर्मचारियों को नहीं मिले पोस्टल वैलेट पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी डयूटी बजाने वाले छह कर्मचारियों को नहीं मिले पोस्टल वैलेट पेपर
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा चुनावों के तहत नौ नवंबर को हुए मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी देने वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेल के छह कर्मचारी अभी तक अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए है। हालांकि पोस्टल बैलेट पेपर के लिए कर्मचारियों ने एक नवंबर को रिहर्सल के दौरान आवेदन कर दिया था। मगर अभी तक कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट पेपर नहीं मिले हैं। मतगणना होने को लेकर एक माह से भी कम समय बचा है। ऐसे में कर्मचारियों को मताधिकार से महरूम रहने का डर सता रहा है। जानकारी के अनुसार मेल स्कूल में तैनात छह कर्मचारियों ने विस चुनावों के दौरान जिला के विभिन्न विस क्षेेत्रों में चुनावी ड्यूटी की है। चुनावी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट पेपर की व्यवस्था होती है। इसके तहत वह मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मत डालते है। मगर अब इन कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। इसमें मेल स्कूल में सेवाएं देने वाले पवन कुमार, अनिल कुमार, मनीष कुमार, संजय कुमार, राकेश चौहान और सुनी राम ने बताया कि उनकी चुनावों में ड्यूटी लगी थी। मगर अभी तक उन्हें पोस्टल बैलेट पेपर नहीं मिले है। उन्होंने बताया कि चुनावों के दौरान उन्होंने जिला की डलहौजी, भरमौर और चुराह विस क्षेत्रों सेवाएं दी है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि उनके मतदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और जल्द से जल्द पोस्टल बैलेट पेपर का प्रावधान किया जाए।
इनसेट
संपर्क करें कर्मचारी जल्द मिलेंगे बैलेट पेपर ऱ् एसडीएम
एसडीएम भटियात अश्वनी सूद ने बताया कि डाक के माध्यम से कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट पेपर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को नहीं मिले हैं वो उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना से 24 घंटे पहले भी मतदान हो सकता है।
इनसेट
संपर्क करें कर्मचारी जल्द मिलेंगे बैलेट पेपर ऱ् एसडीएम
एसडीएम भटियात अश्वनी सूद ने बताया कि डाक के माध्यम से कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट पेपर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को नहीं मिले हैं वो उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना से 24 घंटे पहले भी मतदान हो सकता है।
विज्ञापन