{"_id":"67b8a8ded07b1438c406bda2","slug":"1200-kilometer-road-will-be-constructed-in-the-state-vikramaditya-chamba-news-c-88-1-cmb1002-144365-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में होगा 1200 किलोमीटर सड़क निर्माण: विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में होगा 1200 किलोमीटर सड़क निर्माण: विक्रमादित्य
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी में पार्किंग भवन की आधारशिला रखते लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह।
सलूणी (चंबा)। लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उपमंडल सलूणी के तहत निर्माणाधीन मैड़ा-चखोतर सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए।
इसके पश्चात ग्राम पंचायत किहार के गांव डांड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण और संतुलित विकास के लिए बचनबद्ध है। कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में गत दो वर्षों के दौरान लगभग 1300 किलोमीटर नई सड़कें बनाई गई हैं। कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत 1200 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्यों को केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा सलूणी उपमंडल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 में 10 सड़कों की डीपीआर बनाकर भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद अगले दो-तीन माह में इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मैड़ा-चखोतर सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने जा रहा है। उन्होंने इलाकावासियों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास से संबंधित सभी मांगें प्रदेश सरकार शीघ्र पूरी करेगी।
प्रदेश सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान रोजगार के 42000 नए अवसर सृजित किए हैं। इनमें से 25000 पद विभिन्न सरकारी विभागों में भरे जा रहे हैं। विभिन्न विभागों से संबंधित 12000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, जबकि 12000 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एलडीआर स्कीम के तहत शिक्षण संस्थानों में एसएमसी अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। राजीव गांधी रोजगार स्टार्टअप योजना के तहत प्रदेश सरकार 680 करोड़ पर खर्च करने जा रही है। इस योजना में 50 प्रतिशत अनुदान पर बेरोजगार युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहन दिए जा रहे हैं। उन्हें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के साथ अटैच कर 50 हजार रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं।