फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   12 people corona positive in Chamba

छह वर्षीय मासूम समेत 12 कोरोना संक्रमित

Fri, 27 Aug 2021 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
12 people corona positive in Chamba
12 people corona positive in Chamba
चंबा। जिले में शुक्रवार को छह वर्षीय मासूम समेत 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। देरशाम आई कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य महकमे ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलट कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को रैट में जांच के लिए भेजे गए 959 सैंपलों में से 948 की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि 11 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। वहीं, वीरवार को आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए भेजे गए 316 सैंपलों में से 303 निगेटिव, 12 रिजेक्ट और एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन

कहा कि संक्रमित मरीजों में सरू, सनवाल, खुशनगरी, जंगजोग, ठाकरीमट्टी, भटियात, संधी, गैहरा और ग्रीमा निवासी हैं। कहा कि शुक्रवार को 44 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब तक 13,413 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 246 वर्तमान में उपचाराधीन और 13010 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से 155 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने और टीकाकरण करवाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed