{"_id":"68f27aece1b32237e50a6e08","slug":"12-buses-sent-to-bring-people-from-chandigarh-baddi-chamba-news-c-88-1-ssml1004-164038-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंड़ीगढ़-बद्दी से लोगों को लाने के लिए भेजीं 12 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंड़ीगढ़-बद्दी से लोगों को लाने के लिए भेजीं 12 बसें
Fri, 17 Oct 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंडीगढ़ और बद्दी के लिए दिवाली पर जिले के लोगों को घर लाने के लिए हिमाचल परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से 12 स्पेशल बसें भेजी गई हैं। इससे जिले के बाहर रह रहे लोगों और पढ़ रहे छात्रों को राहत मिलेगी। इतना ही नहीं, प्रबंधन ने मांग बढ़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाने का निर्णय लिया है, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
वीरवार को चंबा डिपो से चंडीगढ़ और बद्दी के लिए सात स्पेशल बसें भेजी गईं थीं। शुक्रवार को पांच स्पेशल बसें भेजी हैं। इससे अब सरकारी, निजी सेक्टर में काम करने वाले लोगों समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे छात्र त्योहार को अपनों के संग मना पाएंगे। वहीं, शुक्रवार को चंडीगढ़ से नियमित रूट की बसें वापस लौटी हैं।
उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ और बद्दी के लिए 12 स्पेशल बसें भेजी गई हैं। शनिवार और रविवार को स्पेशल बसों में लोग चंबा के लिए अधिक से अधिक रुख कर सकते हैं। मांग बढ़ी तो और बसें भेजी जाएंगी।