फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीन दशकों के बाद भी नहीं हो पाया सिकरीधार सीमेंट प्लांट का निर्माण

तीन दशकों के बाद भी नहीं हो पाया सिकरीधार सीमेंट प्लांट का निर्माण

Mon, 15 Apr 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
तीन दशकों के बाद भी नहीं हो पाया सिकरीधार सीमेंट प्लांट का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। सिकरीधार प्लांट चुनावी मुद्दा बनकर रह गया है। इसके चलते जिले के लोगों में काफी आक्रोश है। तीन दशकों से सीमेंट प्लांट के निर्माण की आस में जिले के लोग हैं। मगर अब तक लोगों को कुछ हाथ नहीं लग पाया है। हर बार लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया है। जबकि कांग्रेस सीमेंट प्लांट नहीं लगने के मुद्दे को उछालती रही है। लेकिन पहल किसी भी सांसद और सरकार ने नहीं की।

जानकारी के अनुसार जिले के सुरंगाणी में 180 मेगावाट इकलौते बैरा सियूल पन विद्युत परियोजना के कार्य के दौरान सिकरीधार में सीमेंट में प्रयोग होने वाले मुख्य कच्चे माल लाइम स्टोन होने का आभास हुआ। इसके बाद मामला तत्कालीन नेतृत्व के माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंचाया गया। सर्वे हुआ तो दशकों तक के लिए पर्याप्त लाइम स्टोन का भंडार पाया गया और शीघ्र सीमेंट प्लांट खोलना प्रस्तावित हुआ। हैरानी की बात तो यह है कि तीस सालों का लंबा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक सिकरीधार सीमेंट की फाइल पर जमी धूल नहीं छंट पाई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिलासपुर जिले में काफी कम समय में एसीसी के तीन तीन कारखाने खुल गए, दाड़लाघाट नामक स्थान पर अंबुजा सीमेंट कारखाना चल रहा है। सिरमौर में कालाअंब और पांवटा साहब में आरसीसी और सीसीआई के नाम से सीमेंट कारखाने बने हैं। यहां हजारों लोगों को रोजगार मिला है। यहां तैयार हो रहा सीमेंट देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। मगर चंबा की सिकरीधार सीमेंट नेताओं की घोषणाओं तक ही सिमट कर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष शर्मा, होशियार सिंह, तिलक राज, मखोली राम, धनी सिंह, आशा कुमारी, धनों और कश्मीरो का कहना है कि सीमेंट कारखाने के नाम पर उन्हें वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। मगर इस बार वह किसी भी नेता के झांसे में आने वाले नहीं है। लोगों का कहना है कि सरकार से वे पहले भी प्रोजेक्ट को शुरू करने का आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक कोई पहल नहीं हो पाई है।

इनसेट
पूरा नहीं हुआ शांता कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट
भाजपा सांसद शांता कुमार के लिए सिकरीधार सीमेंट प्लांट ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल रहा। मगर सांसद इसे पूरा नहीं कर पाए। हालांकि शांता कुमार ने हर बार सांसद बनने के लिए चंबा को वोट बैंक के लिए प्रयोग किया है।
इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed