{"_id":"5cb20f40bdec227ce10d071a","slug":"11555173184-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरिहड़ी गांव के लोग मटमैला पानी पीने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरिहड़ी गांव के लोग मटमैला पानी पीने को मजबूर
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत गुवाड़ी के बरिहड़ी गांव 12 परिवारों को मटमैला पानी पीना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि गांव में डाली गई पेयजल लाइन के बीच में किसी तरह का फिल्टर टैंक नहीं बनाया गया है। इसकी वजह से ग्रामीणों को मटमैला पानी पीना पड़ रहा है। जुकियानी नाले से सीधी पेयजल लाइन गांव के लिए डाली गई है। इससे गांववासियों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। फिल्टर टैंक बनाने को लेकर ग्रामीण कई बार संबंधित विभाग से भी मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक ग्रामीणों की मांग को पूरा नहीं किया गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।
निधिया राम, देव दर्शन दुगल, हरीश, चैन लाल, दुनी चंद और मदन लाल ने बताया कि बारिश होने पर जुकियानी नाले का पानी ओर भी ज्यादा गंदा हो जाता है। नाले के पानी के साथ नलकों में मिट्टी आती है। इसे बिना उबाले ग्रामीण पी नहीं पाते। इस दौरान ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है।
बरसात के दिनों में यह समस्या गंभीर हो जाती है। इसलिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की कि उपरोक्त गांव को फिल्टर करके पानी की सप्लाई दी जाए। आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता भगत राम ने बताया कि फिल्टर टैंक निर्माण करने को लेकर अस्टीमेट बनाया जा रहा है। जल्द ही गांव में फिल्टर टैंक का निर्माण किया जाएगा।