फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लोकसभा चुनाव में चंबा तक रेल लाईन बनाने का गर्माएगा मुद्दा

लोकसभा चुनाव में चंबा तक रेल लाईन बनाने का गर्माएगा मुद्दा

Wed, 10 Apr 2019 11:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में चंबा तक रेल लाईन बनाने का गर्माएगा मुद्दा
लोकसभा चुनाव में चंबा तक रेल लाइन बनाने का गर्माएगा मुद्दा
विज्ञापन

रेल लाइन बिछने से एक घंटे में तय होगा पठानकोट का सफर
जिला में पंजाब से ही आती हैं रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं
सुरक्षा और औद्योगिक दृष्टि से चंबा के लिए आवश्यक है रेल लाइन
सामाजिक संगठन रेल लाइन बनाने को लेकर केंद्र सरकार को भेज चुके हैं पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। लोकसभा चुनाव में चंबा को रेल लाइन से जोड़ने का मुद्दा भी गर्माएगा। क्योंकि चंबा वासी लंबे समय से जिला को रेल लाइन से जोड़ने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर चंबा जनहित संगठन कई बार केंद्र व प्रदेश सरकार को पत्र भी लिख चुका है। लेकिन अभी तक इस दिशा में सरकार की ओर से कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। केंद्र सरकार ने हाल ही में पठानकोट से लेह तक रेल लाइन को स्वीकृति दी है। यह रेल लाइन अगर वाया चंबा होकर बनाई जाती है तो सरकार को रेल लाइन पर कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे, क्योंकि चंबा से लेह की दूरी कम पड़ेगी। इस रेल लाइन को जिला के साथ सेना को भी फायदा मिलेगा।
चंबा जिला के डलहौजी व बकलोह को रेल लाइन से जोड़ने की मांग रियासत काल से हो रही है। इसको लेकर कई बार योजनाएं भी बनी लेकिन इन योजनाओं को कभी सिरे नहीं चढ़ाया गया। अंग्रेजों के समय में बकलोह व डलहौजी में छावनी बनी है। जो आज भी रेल लाइन से अछूती है। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में जहां पर भी अंग्रेजों द्वारा छावनी बनाई गई थी। उन छावनियों को रेल लाइन से जोड़ दिया था। चंबा से पठानकोट की दूरी करीब 120 किमी है। जिसको वाहनों के जरिए तय करने में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगता है। अगर चंबा तक रेल लाइन पहुंच जाती है, तो यही दूरी एक घंटे में तय की जा सकेगी। चंबा जिला में रोज मर्रा की सभी वस्तुएं जैसे सब्जी, दूध, दहीं, पनीर, मिठाई, कपड़े, जूते सहित अन्य उत्पाद पंजाब से ही आते हैं। ऐसे में चंबा के लिए रेल लाईन काफी फायदेमंद साबित होगी। इसलिए चंबा वासी लोकसभा चुनाव में रेल लाइन का मुद्दा जोर शोर से उठाएंगे। ऐसे में राजनितिक पार्टियों को वोट लेने के लिए रेल लाइन पर अपनी प्रतिक्रिया देनी ही होगी।
विज्ञापन

इनसेट
चंबा जनहित संगठन के संयोजक शादी लाल शर्मा ने बताया कि चंबा को रेल लाइन से जोड़ने के लिए उनका संगठन लंबे समय से प्रयास कर रहा है। इसके लिए उन्होंने कई बार केंद्र व प्रदेश सरकार को पत्र भी भेजे हैं। चंबा जिला के लिए रेल लाइन सुरक्षा व औद्योगिक दृष्टि से काफी फायदेमंद है। इसलिए सरकार को इसमें गंभीरता दिखाना काफी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed