फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पर्यटन नगरी डलहौजी पर चढ़ने लगा नववर्ष 2019 के स्वागत का खुमार

पर्यटन नगरी डलहौजी पर चढ़ने लगा नववर्ष 2019 के स्वागत का खुमार

Fri, 14 Dec 2018 09:35 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी डलहौजी पर चढ़ने लगा नववर्ष 2019 के स्वागत का खुमार
डल्हौजी(चंबा)। नववर्ष 2019 के स्वागत का खुमार पर्यटन नगरी डलहौजी पर चढ़ने लगा है। डलहौजी के आह्ला, लक्कड़मंडी व डैनकुंड में बर्फबारी होने से अब क्रिसमस व नए साल के स्वागत पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ सकती है। पर्यटन व्यवसायी अब आने वाले दिनों में अच्छे पर्यटन व्यवसाय को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। अभी तक डलहौजी-खज्जियार सड़क बंद पड़ी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर मित्तल ने बताया कि इस सड़क को खोलने के लिए रोजाना मशीन भेजी जा रही है। डलहौजी में होटलों में नववर्ष को लेकर बुकिंग आ रही है। डलहौजी में सरकारी व निजी होटलों ने भी नववर्ष को लेकर जबरदस्त इंतजाम कर रखे है। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पर्यटक भी जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

डलहौजी में पर्यटन विकास निगम का होटल मणिमहेश 31 दिसंबर को होने वाली डीजे नाइट का आयोजन कर रहा है। होटल में ठहरे पर्यटकों के अलावा बाहर से भी कपल इस संध्या का आनंद 2520 रुपये टैक्स सहित में ले सकते हैं। जिसमें डिनर, स्नैक्स, डीजे पार्टी व केक सेरेमनी शामिल होंगे। पर्यटकों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। होटल मणिमहेश के वरिष्ठ रिसेप्शनिस्ट मनिंद्र ने बताया कि 31 दिसंबर को होने वाली डीजे नाइट के दौरान मणिमहेश प्रिंस, मणिमहेश प्रिंसेस, बेस्ट कपल, बेस्ट किड के उलावा तंबोला, लेमन डांस व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 2520 रुपये प्रति कपल इस शानदार शाम का आनंद उठा सकते है। डलहौजी में ज्यादातर होटल इन दिनों पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लुभावने पैकेज ऑफर कर रहे हैं। वहीं, पर्यटन व्यवसायी अमन महिंद्रू ने बताया कि आने वाले दिनों में डलहौजी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed