{"_id":"5b3a5c0e4f1c1bad3b8b456b","slug":"11530551310-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटू व एसफआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटू व एसफआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली रोष रैली
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटू और एसएफआई ने केंद्र खिलाफ निकाली रैली
उपायुक्त कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने आधे घंटे तक किया प्रदर्शन कहा, प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला में जनवादी संगठनों ने सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। रैली में सीटू के बैनर तले एसएफआई और सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के बाहर आधे घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा।
सीटू महासचिव सुदेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बने छह माह का समय बीत चुका है। मगर अभी तक ऐसा कोई बड़ा कार्य सरकार ने नहीं किया है। इसको लेकर जनता सरकार की तारीफ करे। प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, सड़कों सहित राशन की स्थिति दिनप्रतिदिन खराब होती जा रही है। सरकार लोगों को मात्र आश्वास देने में लगी है। स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदेश में बुरा हाल है। जिन स्वास्थ्य केंद्रों में दस डॉक्टरों की आवश्यकता है। वहां पर सरकार ने तीन ही डॉक्टर नियुक्त किए हैं। इसके चलते लोगों बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्कूलों में अध्यापक नहीं है, छात्र हड़ताल कर रहे हैं। शिक्षा के नाम पर जगह-जगह कॉलेज खोले गए हैं। मगर कॉलेज को खुद का भवन नसीब नहीं है। इसकी वजह से छात्रों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। चंबा में पार्किंग की समस्या लंबे समय से है। मगर इसका अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकारी विभागों और शिक्षण संस्थानों में रिक्त चल रहे पदों को शीघ्र भरा जाए। मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण जल्द शुरू करवाया जाए। क्षेत्रीय अस्पताल में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे सुविधा सुचारु की जाए। ग्रामीणों को जंगली जानवरों से निजात दिलाने के लिए ठोस नीति बनाई जाए। इस मौके पर एसएफआई और सीटू के कार्यकर्ता मौजूद रहे।