फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पर्यटन नगरी डलहौजी में उमड़ रही पर्यटकों की भारी भीड़

पर्यटन नगरी डलहौजी में उमड़ रही पर्यटकों की भारी भीड़

Sat, 16 Jun 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी डलहौजी में उमड़ रही पर्यटकों की भारी भीड़
पर्यटक एडवांस में करवा रहे बुकिंग - फोटो : अमर उजाला

विशाल आनंद

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को आलम यह रहा कि न केवल डलहौजी अपितु बनीखेत में भी होटलों में कमरे न मिल पाने की वजह कई पर्यटकों को लौटना पड़ा। रविवार के लिए भी डलहौजी में सभी होटल पैक बताए जा रहे हैं। पर्यटक एडवांस में बुकिंग करवा रहे हैं।

शुक्रवार से ही डलहौजी में पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। शनिवार को तो डलहौजी की सड़कों पर पर्यटकों की गाड़ियों से सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था को बनाये रखने में खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। गर्मियों के सीजन में पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ शुक्रवार, शनिवार और रविवार को देखी जा रही है। पर्यटक भी डलहौजी के सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वर्ष गर्मियों के सीजन में हिमाचल के पहाड़ों पर पर्यटकों की आमद में काफी इजाफ़ा हुआ है। डलहौजी में भी पर्यटकों की आमद में जबरदस्त इजाफ़ा हुआ है। पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार गर्मियों का सीजन जुलाई के अंत तक चलेगा। होटलों में कमरे न मिल पाने की वजह से शुक्रवार रात को भी कई जगह पर्यटक परिवार सहित गाड़ियों में परेशान नजर आये।


अमृतसर से परिवार संग घूमने आये पर्यटक जसबीर ने बताया कि डलहौजी में उन्हें ठहरने के लिए कहीं भी कमरा नहीं मिला। शनिवार और रविवार को डलहौजी के गांधी चौक और सुभाष चौक में पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही। पर्यटन व्यवसायी अमन महिंद्रू और विक्रम नरूला ने बताया कि शुक्रवार से ही डलहौजी में पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ रही। डलहौजी में होटल पैक रहे वहीं गांधी चौंक में गिफ्ट सेंटर के मालिक नितिन रल्हन ने बताया कि गर्मियों के सीजन में पयर्टकों की आमद में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed