फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिले के 11570 विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

जिले के 11570 विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

Thu, 01 Mar 2018 09:54 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
जिले के 11570 विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप
छात्रवृत्ति - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिला में छठी से आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे स्कूली छात्र-छात्राओं को आईआरडीपी योजना के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप जल्द मिलेगी। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। विभाग अब स्कूल प्रभारियों के बैंक खातों में यह राशि ट्रांसफर करने वाला है। इसके बाद आईआरडीपी से संबंधित छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप वितरित कर दी जाएगी। खबर की पुष्टि कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने की है। जानकारी के अनुसार आईआरडीपी स्कॉलरशिप योजना के तहत जिले के करीब 179 स्कूलों के लगभग 11 हजार 570 छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप योजना के तहत शामिल किया गया है। विभाग के समस्त स्कूलों के बैंक अकाउंट का ब्योरा पहुंच गया हैं। आईआरडीपी स्कॉलरशिप योजना के तहत बच्चों में करीब 43 लाख 25 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे। जिले के 5856 छात्रों को इसका लाभ मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर 5714 लड़कियों को योजना के तहत स्कॉलरशिप मिलेगी। विभाग की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। छात्रों को जहां 250 रुपये स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे तो वहीं दूसरी ओर छात्राओं को पांच सौ रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने बताया कि स्कॉलरशिप जिले के 179 स्कूलों के 11570 छात्र-छात्राओं केे प्रदान की जाएगी। स्कॉलरशिप का बजट स्कूल प्रभारियों के खातों में डाला जाएगा और स्कूल प्रभारी स्कॉलरशिप का आवंटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed