फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   झौड़ा से चंबा और सुंडला के लिए चलाई जाए बस सेवा

झौड़ा से चंबा और सुंडला के लिए चलाई जाए बस सेवा

Sun, 04 Feb 2018 11:10 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
झौड़ा से चंबा और सुंडला के लिए चलाई जाए बस सेवा
hrtc

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तेलका (चंबा)। झौड़ा से चंबा और सुंडला के लिए दोपहर बाद परिवहन निगम और निजी बसें न चलने के कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इस वजह से लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। तेलका क्षेत्र से कई लोगों को शाम के समय चंबा की ओर जाना पड़ता है। मगर कोई भी बस सेवा न होने के कारण लोगों को मजबूरन निजी गाड़ियों से आवाजाही करनी पड़ती है। तेलका में हिमाचल ग्रामीण बैंक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण उक्त संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को शाम के समय घर जाने के लिए या तो पैदल सफर करना पड़ता है या फिर निजी गाड़ियों से आवाजाही करनी पड़ती है। व्यापार मंडल कमेटी के अध्यक्ष देसराज बसंत, राजकुमार, राजेंद्र कुमार, संजीव कुमार, जगदीश चंद, कुलदीप कुमार और दीपराज का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग को लिखित रूप में प्रस्ताव बनाकर भेजे। मगर अभी तक कोई कदम नहीं हो उठाए गए हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि चंबा से दोपहर बारह बजे वाया सुंडला बस चलाई जाए जोकि शाम को तीन बजे झौड़ा से चंबा के लिए वापिस आए। आरएम चंबा शूगल कुमार ने बताया कि ग्रामीण ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करके उनके पास देते हैं, तो उसे स्वीकृति के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद ही बस सेवा शुरू हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed