{"_id":"5a6a0dbe4f1c1ba0268b6696","slug":"11516899774-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक में दौड़ने के लिए 31 को ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक में दौड़ने के लिए 31 को ट्रायल
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। अगर आप में दौड़ने की क्षमता है तो आप ओलंपिक 2020, 2024 का हिस्सा बन सकते हैं। आपकी प्रतिभा अब सुविधाओं और संसाधनों के अभाव में दबी नहीं रहेगी। भारत सरकार ने देशभर में छुपी खेल प्रतिभाओं को तलाशने का कार्य शुरू कर दिया है। ओलंपिक 2020 में भारत देश स्वर्ण पदक हासिल कर पाए। इसके लिए देश भर में धावकों की तलाश शुरू हो गई है। धावकों के प्रशिक्षण के लिए लाखों रुपये की राशि सरकार वहन करेगी। वीरवार को पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी जिला समन्वयक विनायक रैणा ने दी। उन्होंने बताया कि इन दिनों ओलंपिक 2020 के लिए बेहतर धावक तैयार करने के लिए राष्ट्रीय युवा को-ऑपरेटिव सोसायटी, गेल इंडिया संस्था के साथ मिलकर पान इंडिया खिलाड़ियों की खोज कर रही है। देश के शहरी, ग्रामीण और कोने में छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए ट्रायल लिए जा रहे हैं। चंबा की छुपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए 31 जनवरी को 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के ट्रायल होने जा रहे हैं। यह ट्रायल बालक और बालिका वर्ग में 11 से 14 जबकि 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के लिए किए जाएंगे। इसके लिए नेशनल युवा को-ऑपरेटिव सोसायटी अपने जिला प्रतिनिधि और वालंटियर के माध्यम से हर स्कूल से संपर्क कर इस आयोजन के लिए फार्म भरवाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस कार्यक्रम के तहत जिला स्तर के उत्कृष्ट धावकों को चुनकर प्रदेश, जोनल और नेशनल लेवल व ओलंपिक के क्वालीफाई राउंड तक पहुंचाया जाता है। इससे गांव के अंतिम छोर में रहने वाले युवा धावकों को ओलंपिक के लिए क्वालिफाई राउंड तक पहुंचने मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में 3 भागों में ट्रायल लिए जा रहे हैं। जिला स्तरीय ट्रायल 31 जनवरी को पुलिस मैदान बारगाह में सुबह 10 बजे से होंगे। ट्रायल में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी सोसायटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ट्रायल के लिए निर्धारित स्थान पर ट्रायल के दिन भी पंजीकरण करवाया जा सकता है। इसके लिए प्रतिभागी को पासपोर्ट साइज फोटो और जन्मतिथि प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिला के सभी स्कूलों और खेल विभाग के पास फॉर्म उपलब्ध करवा दिए गए हैं।