{"_id":"5a4bbc4a4f1c1bd2178b4768","slug":"11514912842-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फेक कॉल ने दौड़ाई तीसा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फेक कॉल ने दौड़ाई तीसा पुलिस
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
call
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। तीसा पुलिस को एक अज्ञात कॉल ने खूब दौड़ाया। मंगलवार को अज्ञात कॉल पर तीसा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत तीसा-2 के अधीन आने वाले शिकारी नाले में बहे पुल का सामान चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने खड्ड में उतरकर टूटे पुल के सामान के पास पहुंची। मगर मौके पर कोई नहीं था। ऐसे में पुलिस टीम वस्तुस्थिति का जायजा लेकर लौट आई। उधर, पुलिस थाना तीसा में तैनात एएसआई सतीश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शिकारी मोड़ पर बने पुल का सामान चोरी हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मगर मौके पर ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर पर मामले की तफ्तीश कर रही है।