फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बगीचों को संजीवनी की जगह जमींदोज कर गई बर्फ

बगीचों को संजीवनी की जगह जमींदोज कर गई बर्फ

Wed, 13 Feb 2019 09:35 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
बगीचों को संजीवनी की जगह जमींदोज कर गई बर्फ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह के चार हजार बागवानों को डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है। चुराह में दस हजार सेब के पेड़ भारी बर्फबारी की वजह से जमीन से उखड़ कर पूरी तरह तबाह हो गए। जबकि, बारह हजार सेब के पेड़ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिस बर्फबारी को बागवान अपने सेब के पौधों के लिए संजीवनी समझ रहे थे उसी बर्फबारी ने सेब के बगीचे तबाह कर दिए। इसकी वजह से हजारों बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। चुुराह में सीजन की चौथी बर्फबारी होने से जहां लोगों का जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया वहीं सेब के बगीचों पर भी इसका बुरा असर पड़ा। चार से पांच फीट तक बर्फबारी होने से सेब के पेड़ बर्फ के भारी से धराशायी हो गए। जबकि, सैकड़ों पेड़ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जो बागवान पूरी तरह अपनी आर्थिकी के लिए सेब की फसल पर निर्भर हैं उन्हें अपने परिवार का पालन पोषण करने की चिंता सताने लगी है क्योंकि सेब की फसल न होने से वे अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पाएंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रभावित बागवानों को जल्द सहायता राशि प्रदान की जाए। बागवानों की रोजी रोटी सेब की फसल पर निर्भर होती है। उधर, उद्यान विभाग के एचडीओ अलयक्ष पठानिया ने बताया कि चुराह में बर्फबारी से सेब के बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। डेढ़ करोड़ के करीब नुकसान आंका गया है। विभाग प्रभावित बागवानों को हरसंभव मदद देने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed