फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   वर्ष 2019 में पचास करोड़ से बनेंगी 15 नई सड़कें व पांच पुल

वर्ष 2019 में पचास करोड़ से बनेंगी 15 नई सड़कें व पांच पुल

Mon, 31 Dec 2018 09:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2019 में पचास करोड़ से बनेंगी 15 नई सड़कें व पांच पुल
नव वर्ष से जिले को उम्मीदें.......
विज्ञापन

नए साल में पचास करोड़ से बनेंगी 15 नई सड़कें और पांच पुल
किडनी के रोगियों के लिए डायलिसिस की मिलेगी सुविधा, स्वास्थ्य केंद्रों में होंगे डिजिटल एक्स-रे
चंबा शहर में 35 करोड़ से बनने वाली नई योजना से पेयजल किल्लत होगी खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। वर्ष 2019 चंबावासियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। नए साल में जिले में पचास करोड़ रुपये की लागत से 15 नई सड़कें और चार नए पुलों का निर्माण होगा। सड़कों और पुलों के निर्माण से हजारों लोगों को आवाजाही की सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा चंबा शहर की पेयजल की किल्लत भी दूर होगी। इसके लिए 35 करोड़ की लागत से नई पेयजल योजना का कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं वर्ष 2000 से पहले बिछाई गई सभी पाइपों को बदलकर नई पाइपें डाली जाएंगी। इसके ऊपर करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। चंबा शहर के सबसे बड़े वार्ड को नए वर्ष में सीवरेज योजना को तोहफा मिलेगा। इसको लेकर 14 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है। नए वर्ष में प्रदेश सरकार की ओर से सीवरेज स्कीम का शिलान्यास किया जाएगा। इन सभी योजनाओं के लिए सदर विधायक पवन नैयर ने विशेष प्रयास किए हैं।
शहर की सबसे बड़ी समस्या कूड़ा संयंत्र को सुलझाने की भी नए साल में योजना बनाई गई है। कुरांह कूड़ा संयंत्र को दोबारा शुरू करके यहां वैज्ञानिक तरीके से कूड़े का निष्पादन होगा। कूड़े से बिजली तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसको लेकर विदेशी कंपनी से भी वार्ता चल रही है। नए साल में यह योजना शुरू हो सकती है। इससे शहरवासियों को कूड़े की समस्या से निजात मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले की छह लाख आबादी को नए साल में चंबा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस सेंटर और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। इसके लिए डायलिसिस सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। नए साल में स्वास्थ्य मंत्री या स्थानीय विधायक इसका उद्घाटन कर सकता है। ऐसा होने से किडनी रोगियों को डायलिसिस करवाने के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कुल मिलाकर नया वर्ष चंबा वासियों के लिए नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आने वाला है। साथ ही सरोल में मेडिकल कॉलेज का भवन का निर्माण कार्य आरंभ होने की उम्मीद भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed