फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पानी नहीं मिला तो बाल्टियों में बर्फ भरकर बुझाई मंदिर की आग

पानी नहीं मिला तो बाल्टियों में बर्फ भरकर बुझाई मंदिर की आग

Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
पानी नहीं मिला तो बाल्टियों में बर्फ भरकर बुझाई मंदिर की आग

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। पांगी में ऐतिहासिक हुनसुन नाग मंदिर में देर रात आग से बचाने के लिए जब क्षेत्र के लोगों को पानी नहीं मिला तो उन्होंने बाल्टियों में बर्फ भर-भरकर आग बुझाने की कोशिश की। इसके लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बर्फ को लाने के लिए लोग दौड़ लगाते दिखे। क्योंकि मंदिर के आसपास न तो पानी था और न ही बर्फ बची थी। आग की चपेट में आने के बाद जब मंदिर की छत नीचे गिरी तो लोगों ने उसके ऊपर लोगों ने बर्फ डालना शुरू कर दिया। इससे आग के शोले बुझ गए। आग की लपटें कम होते ही फौरन जान जोखिम में डालकर कुछ लोग मंदिर में दाखिल हुए और भीतर रखी नाग देवता की मूर्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर करीब 500 वर्ष से भी अधिक पुराना है। इस मंदिर के साथ पांगी के सभी लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। जैसे ही लोगों को मंदिर जलने की सूचना मिली। पांगी घाटी में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई मंदिर जलने से दुखी था। लोगों की ऐसी भी मान्यता है कि मंदिर को नुकसान होने से शायद सर्दियों में पांगीवासियों को नुकसान न उठाना पड़े। बुधवार सुबह के समय प्रजामंडल ने मंदिर को ढकने के लिए लोहे की चादरें रखीं। मंदिर के जीर्णोद्घार का कार्य सर्दियों के बाद ही शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


आगामी दिनों में पांगी में भारी बर्फबारी होती है। ऐसे में वहां पर मंदिर निर्माण नहीं हो पाएगा। बुुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों और प्रजा मंडल ने स्थानीय प्रशासन से बैठक की। स्थानीय प्रशासन ने प्रजामंडल को मंदिर के जीर्णोद्घार के लिए पांच लाख की राशि देने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा वन विभाग ने भी मंदिर निर्माण में लकड़ी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया। अब पंचायत और प्रजामंडल मिलकर एक बैठक करेगा। इसी बैठक में तय किया जाएगा कि मंदिर का निर्माण कब शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मंदिर का निर्माण शुरू होगा, तो उसके कारीगर और बजंतरी मंदिर से कहीं भी नहीं जा पाएंगे। उन्हें दिन रात मंदिर में कार्य करना होगा। इसलिए प्रजा मंडल ही तय करेगा कि मंदिर निर्माण का कार्य गर्मियों में शुरू किया जाएगा, या अभी। सर्दियों में आयोजित होने वाला चियज मेला भी इस बार शायद ही मनाया जाए। इस मेले के शुभारंभ पर होने वाली विशेष पूजा उपरोक्त मंदिर के भीतर होती है। ऐसे में बिना पूजा के मेले का आयोजन संभव नहीं है। किलाड़ पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा ने बताया कि मंदिर जलने से सभी घाटी वासी दुखी हैं। हर कोई चाहता है कि मंदिर जल्द बने। मगर मंदिर बनाने को लेकर प्रजामंडल ही निर्णय लेगा। उनके निर्णय अनुसार ही मंदिर निर्माण शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed