{"_id":"5bbe310d867a5528534e9bf9","slug":"111539191053-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले नवरात्र पर मंदिरों में शीश नवाने पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले नवरात्र पर मंदिरों में शीश नवाने पहुंचे श्रद्धालु
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। शारदीय नवरात्रों के तहत पहले नवरात्र के मौके पर सुबह ही जिले के मंदिरों में श्रद्धालु शीश नवाने के लिए पहुंच गए। इस दौरान चंबा के ऐतिहासिक मंदिर भलेई माता, शीतला माता, बन्नी माता, भरमाणी माता, चौरासी परिसर मंदिरों में खासी भीड़ देखी गई। गौरतलब हो कि चंबा के ऐतिहासिक मंदिरों को नवरात्रों के चलते विशेष रूप से सुगंधित फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
मंदिर परिसर में माथा टेकने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए बाकायदा मंदिर प्रबंधन कमेटी ने श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए लाइनों से भेजा जाता है। वहीं, चंबा शहर में विभिन्न संस्थाओं ने सुबह शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में काफी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन