फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   साच पास पर स्थित बगोटू नाले में आई बाढ़, डेढ़ दर्जन वाहन फंसे ..

साच पास पर स्थित बगोटू नाले में आई बाढ़, डेढ़ दर्जन वाहन फंसे ..

Fri, 24 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
साच पास पर स्थित बगोटू नाले में आई बाढ़, डेढ़ दर्जन वाहन फंसे ..
बगोटू नाले का जलस्तर बढ़ने से डेढ़ दर्जन वाहन फंसे
विज्ञापन

सुबह आठ बजे बहाल हुआ मार्ग, एक टैक्सी में सवार दस सवारियों ने डर-डर कर बिताई पूरी रात
अन्य माल वाहक वाहन पांगी से मटर की सप्लाई लेकर रहे थे तीसा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-पांगी वाया साच पास मार्ग पर स्थित बगोटू नाले में बादल फटने के बाद अचानक जलस्तर बढ़ने से डेढ़ दर्जन वाहन फंस गए। इन वाहनों में एक टैक्सी भी शामिल थी। इसमें दस लोग सवार थे, यह टैक्सी वीरवार शाम को चंबा से सवारियां लेकर पांगी की तरफ जा रही थी। अन्य सभी वाहन मालवाहक हैं। जो पांगी से मटर की सप्लाई लेने गए थे। देेर रात को अचानक बगोटू नाले का जलस्तर बढ़ गया। इससे सड़क का 50 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण सभी वाहन वहां फंस गए। टैक्सी में सवार सवारियों ने पूरी रात गाड़ी के अंदर ही बिताई। डर के मारे लोग सो भी नहीं पाए। बारिश और नाले के बढ़े जलस्तर को देख लोगों की नींद उड़ गई। वे पूरी रात भगवान का नाम जपते रहे। शुक्रवार सुबह के समय पांगी प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। प्रशासन की ओर से लोनिवि की टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। लोनिवि ने शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल किया। इसके बाद ही फंसे हुए वाहन वहां से निकल पाए। जबकि बड़े वाहनों के लिए मार्ग को साढ़े ग्यारह बजे बहाल किया गया। गनीमत यह रही कि नाले के जलस्तर की चपेट में कोई भी वाहन नहीं आया। अन्यथा जान माल का भारी नुकसान भी हो सकता था। क्योंकि सड़क के नीचे गहरी खाई थी। जहां गिरने वाला शायद ही जिंदा बच पाता है। पांगी वासियों में चैन लाल, सुरेंद्र, भाग चंद, रवि कुमार, हरी प्रसाद, कमलेश, देवी सिंह और नरेंद्र ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि पांगी वासियों की सहूलियत के लिए जल्द से जल्द चैहणी सुरंग बनाने का प्रावधान किया जाए, ताकि रोज-रोज होने वाली घटनाओं से पांगी वासियों को निजात मिल सके। अन्यथा पांगी में दुर्घटनाओं का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

बाक्स
वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है : कुलदीप कुमार
नायब तहसीलदार कुलदीप कुमार ने बताया कि नाले का जलस्तर बढ़ने से बगोटू के पास मार्ग बंद हो गया था, इस कारण जो वाहन फंसे थे। उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। सभी लोग सुरक्षित हैं। इन वाहनों में एक टैक्सी थी और सभी माल वाहक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed