फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   किवी ब्वॉयज, और मंगला की टीम ने जीते मैच

किवी ब्वॉयज, और मंगला की टीम ने जीते मैच

Sat, 28 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
किवी ब्वॉयज, और मंगला की टीम ने जीते मैच
क्रिकेट - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। बारगाह मैदान में आयोजित मिंजर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को किवी ब्वॉयज और फोस्टर टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर किवी ब्वॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 127 रन बनाए। इसमें रोहित ने सबसे अधिक 31 रनों का योगदान दिया। मगर लक्ष्य का पीछा करने उतरी फोस्टर की टीम 14 ओवरों में 76 रनों पर ही सिमट कर रह गई।

इस तरह से किवी ब्वॉयज की टीम ने 51 रनों से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का दूसरा क्रिकेट मैच मंगला और बरौर के बीच में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बरौर की टीम ने 15 ओवरों में 93 रन बनाए। इसमें सन्नी ने 30 रन टीम के खाते में जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगला की टीम ने 14.2 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा मैच जिला पुलिस बनाम खज्जियार के बीच में खेला गया। इसमें टॉस जीतकर जिला पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए जिला पुलिस की टीम ने 15 ओवरों में 108 रन बनाए। अपनी टीम के लिए अंकुश ने 45 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खज्जियार की पूरी टीम 61 रनों पर ही ढेर हो गई। जिला पुलिस की टीम ने 47 रनों से यह मैच जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed