{"_id":"5b1697da4f1c1b684d8b4cc5","slug":"111528207322-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसे मेघ, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसे मेघ, किसानों के चेहरे खिले
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिले में मंगलवार देर शाम झमाझम मेघ बरसे। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अब वह समय से मक्की की बिजाई कर पाएंगे। वहीं लोगों को पेयजल किल्लत के साथ ही गर्मी से भी राहत मिली है। जिले के सलूणी, किहार और पुखरी में बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई।
कुल मिला कर जिले में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब हो कि मई और जून माह के आरंभ में पड़ने वाली गर्मी ने लोगों का जीना ही दूभर कर दिया था। दोपहर के समय चिलचिलाती गर्मी पड़ने से शहर और मुख्य बाजार दिन के समय खाली रहते थे। इसके साथ ही जिले के अधिकांश जल स्रोत सूख चुके थे। इससे लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा था।
विज्ञापन
वहीं जंगलों में लगी आग भी बारिश होने से काफी हद तक शांत हो गई है। सुरेश कुमार, चैन सिंह, दलीप कुमार, कन्हैया राम, प्रकाश चंद, दलीप कुुमार, रविंद्र कुमार, विनय कुमार, संजय कुमार, योगराज, प्रताप चंद, होशियारा राम, गजिंद्र ठाकुर, राम ठाकुर, मनोज कुमार, योगराज और यशपाल का कहना है कि जिले में मंगलवार शाम होने वाली बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। इसके अलावा किसान भी खेतों में अब मक्की की बिजाई कर सकते हैं। बारिश न होने से जिले में सूखे की स्थिति बन रही थी। इसको देखते हुए अब लोग मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे थे। आखिरकार अब भगवान ने लोगों की अरदास को सुन ली है।
विज्ञापन