{"_id":"5b0c370a4f1c1ba66e8b4fa5","slug":"111527527178-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडार गांव में पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडार गांव में पेयजल किल्लत
Updated Mon, 28 May 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
water shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत रुपणी के गांव भंडार का प्रतिनिधिमंडल पानी की समस्या को लेकर उपायुक्त हरिकेश मीणा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने टुल्लू पंप में मोटर लगाने की मांग की है। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी की आपूर्ति हो सके। ग्रामीण कैलाश चंद, महिंद्र सिंह, चमारु राम, प्रकाश चंद, भोगिंद्र सिंह, संजीव कुमार, अमरो राम, शीला देवी, काजल शर्मा और नीरज कुमारी ने बताया कि गांव भंडार में फरवरी 2017 में टुल्लू पंप की बोरिंग हो गई है।
मगर अभी तक मोटर नहीं लगाई गई है। ऐसे में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे वह कई बार आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द मोटर का प्रावधान किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन