फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एंबुलेंस खराब, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में आ रही मुश्किलें

एंबुलेंस खराब, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में आ रही मुश्किलें

Thu, 19 Apr 2018 10:35 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस खराब, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में आ रही मुश्किलें
108 एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग पर मरेड़ी के पास पांच दिन 108 एंबुलेंस खराब पड़ी है। इस वजह से क्षेत्र के लोग एंबुलेंस सेवाओं से महरूम है। बावजूद इसके अभी तक एंबुलेंस की मरम्मत नहीं करवाई गई है। यह हालात उस समय है जब कुछ दिन पहले ही एंबुलेंस न मिलने से महिला मरीज की मौत हो चुकी है। पांच दिन पहले यह एंबुलेंस साहो से किसी मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रही थी।

इसी दौरान मरेडी के पास एंबुलेंस में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद मरीज को दूसरी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हैरानी इस बात की है कि एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़े हुए पांच दिन बीत चुके हैं। मगर अभी तक खराब एंबुलेंस की मरम्मत नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन


इसकी वजह से एंबुलेंस में धूल-मिट्टी की भरमार हो गई है। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों को समय रहते एंबुलेंस की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, टेक चंद, रजनीश कुमार, सुरेंद्र, हंसराज, रवि कुमार, केवल और मनीष कुमार ने बताया कि दो दिन पहले चंबा अस्पताल में महिला की एंबुलेंस न मिलने से मौत हो चुकी है। अगर खराब पड़ी एंबुुलेंस ठीक होती तो शायद महिला को एंबुलेंस सेवा मिल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसकी जान भी बच सकती थी। इस तरह का वाकया सामने आने के बाद भी एंबुलेंस की मरम्मत न करवाना लापरवाही को दर्शाता है। इसकी वजह से जरूरतमंद लोगों को समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पा रही हैं।

साहो क्षेत्र काफी दुर्गम हैं। इस वजह से यहां के लोग स्वास्थ्य सेवा के लिए मेडिकल कॉलेज पर निर्भर हैं। अपातकालीन स्थिति में मेडिकल कॉलेज जाने के लिए एंबुलेंस का सहारा लिया जाता है। मगर एंबुलेंस खराब होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी आ रही है। इसके साथ ही अन्य एंबुलेंस पर मरीजों का बोझ बढ़ गया है। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि खराब एंबुलेंस को जल्द ठीक करवाया जाए।


खराब एंबुलेंस को करवाया जाएगा ठीक : डॉ वाइडी शर्मा
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाइडी शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही 108 एंबुुलेंस सेवा चलाने वाली कंपनी से बात की जाएगी। खराब पड़ी एंबुलेंस की शीघ्र ही मरम्मत करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed